ताज़ा खबरें

NSA अजीत डोभाल ने अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से की मुलाक़ात, महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक में दोनों ने लिया भाग

NSA अजीत डोभाल ने अमेरिका के सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से की मुलाक़ात, महत्वपूर्ण वार्षिक बैठक में दोनों ने लिया भाग

 

भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन से मुलाकात की है। दोनों देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों (iCET) पर पहल की वार्षिक बैठक में भाग लिया।

बता दें कि जेक सुलिवन 17 से 18 जून तक नई दिल्ली का दौरा कर रहे हैं। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के दौरान अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन से किसी वरिष्ठ अधिकारी की यह पहली भारत यात्रा है। अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। इस प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और उद्योग जगत के नेता शामिल हैं।

एनएसए सुलिवन ने आज पहले विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से भी मुलाकात की। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जेक सुलिवन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करने की उम्मीद है। गौरतलब है कि इससे पहले वे फरवरी में भारत आने वाले थे, पर उन्हें उस वक्त दौरा टालना पड़ा था। बता दें कि अब वे दो दिन तक अपनी भारत यात्रा पर हैं।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button