भारत

उत्तरी कश्मीर: मच्छल सेक्टर में घुसपैठ का प्रयास नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

उत्तरी कश्मीर के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर मच्छल (कुपवाड़ा) सेक्टर में सोमवार को भारतीय सेना ने घुसपैठ के एक प्रयास को नाकाम कर दिया। इस कार्रवाई में दो आतंकवादी मारे गए और सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू कर दिया, जो अभी भी जारी है। सूत्रों के अनुसार यह घटना कमकाडी क्षेत्र में हुई। शाम लगभग सात बजे एलओसी पर गश्त कर रहे जवानों ने कुछ हथियारबंद आतंकवादियों को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते हुए देखा। जवानों ने तुरंत आसपास की चौकियों को सूचना दी और अपनी स्थिति मजबूत की।

जैसे ही घुसपैठियों का दल एलओसी पार करने लगा, सेना ने उन्हें चेतावनी दी और रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की। आतंकवादियों ने भागने का प्रयास किया और जवानों का ध्यान भटकाने के लिए गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में सेना ने सटीक जवाबी फायरिंग की।

सूत्रों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच करीब 40 मिनट तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। जब आतंकवादियों की गोलीबारी बंद हुई, तो सेना ने भी जवाबी फायरिंग रोकी और इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान देर रात तक जारी रहा। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि इस कार्रवाई से एलओसी पर आतंकवादी गतिविधियों को रोकने और क्षेत्र में सुरक्षा बनाए रखने में मदद मिलेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button