भारत

पाकिस्तानी विमानों के लिए भारत के एयरस्पेस में No Entry, NOTAM जारी

भारत पाकिस्तान के बीच जारी तनाक के बीच भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पाकिस्तानी विमानों और सैन्य उड़ानों पर अपनी हवाई क्षेत्र में बैन को 23 जून तक बढ़ा दिया है. यह फैसला पिछले महीने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया था, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई थी.

 

शुक्रवार को नागरिक  उड्डयन मंत्रालय के निर्देश पर यह नया NOTAM जारी किया गया. इसके अनुसार, पाकिस्तान की किसी भी एयरलाइन द्वारा संचालित, स्वामित्व वाली या लीज पर ली गई उड़ानों को भारत के एयरस्पेस में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी. इसमें सैन्य विमान भी शामिल हैं.

 

भारत ने 23 मई 2025 को पाकिस्तान के लिए यह बैन लगाया था. अब यह और एक महीने यानी 23 जून तक जारी रहेगा. भारत और पाकिस्तान के बीच जारी मौजूदा तनाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है. यह फैसला ऐसे समय लिया गया जब इंडिया के फ्लाइट को आपात लैंडिंग के लिए लाहौर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने अस्थायी मार्ग देने से इनकार कर दिया था.

इससे पहले 24 अप्रैल को पाकिस्तान ने भारतीय एयरलाइंस को अपने हवाई क्षेत्र से प्रतिबंधित कर दिया था. इसके बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद रखने के फैसले को एक और महीने के लिए बढ़ा दिया. शुरुआत में यह प्रतिबंध 23 मई तक के लिए लागू किया गया था, और अब इसे पाकिस्तान ने एक महीने के लिए बढ़ा दिया है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button