NM Verified: बुलडोज़र पर पत्थर फेकने वाली महिला के साथ पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई का यह वीडियो यूपी का नहीं, जानें पूरा सच

NM Verified: बुलडोज़र पर पत्थर फेकने वाली महिला के साथ पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई का यह वीडियो यूपी का नहीं, जानें पूरा सच
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में एक महिल एक बुलडोज़र पर पत्थर फेंकते हुए नजर आ रही हैं, जिसके बाद कुछ काली वर्दी पहने हुए कर्मियों को महिला को पकड़कर पीछे खेंचते हुए व उसपर जोर-जबरदस्ती कर दबिश करते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को इंटेरटनेट पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहाँ योगी आदित्यनाथ की सरकार है।
फेसबुक पर शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि ” पत्थर मारने से पहले ये भूल गई थी—यहाँ योगी राज है। जय हो बुलडोज़र बाबा”

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।
फैक्ट चेक:
न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च टूल के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो फेसबुक के Bharat Mahar नामक फेसबुक यूज़र की प्रोफाइल पर मिला, जिसे अगस्त 16, 2025 को नेपाली भाषा के कैप्शन के साथ अपलोड किया गया था। साथ ही फेसबुक पोस्ट के साथ दिए गए कैप्शन में काठमांडू जैसे हैशटैग का भी इस्तेमाल किया गया है।

उपरोक्त मिले फेसबुक पोस्ट से यह पता चला कि वायरल वीडियो वाली घटना भारत की नहीं बल्कि नेपाल की है। इसलिए पुष्टि के लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो ‘Live news raftaar’ नामक फेसबुक पेज मिला जिसे अगस्त 15, 2025 को अपलोड किया गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वीडियो नेपाल में हुई एक घटना का है, जहां एक झुग्गी में बुलडोजर चलाने के बाद लोगों ने पथराव किया था। यह वीडियो उसी घटना का है।

इसके साथ ही पुष्टि की लिए हमने गूगल पर बारीकी से खोजना शुरू किया खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो Flash Nepal नामक फेसबुक पर वायरल वीडियो वाली घटना से संबंधित एक दूसरा वीडियो मिला जहाँ नेपाली भाषा के कैप्शन में जानकारी दी गयी है कि यह वीडियो काठमांडू का है।

उपरोक्त पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि नेपाल के काठमांडू का है। जहां एक झुग्गी में बुलडोजर चलाने के बाद लोगों ने पथराव किया था। यह वीडियो उसी घटना का है।





