NM Verified: अभी भी जिंदा है वायरल बॉय धूम, जानिए क्या है मामला

सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हुआ धूम बॉय आप सभी को याद होगा. जिसने क्रिश का गाना गाकर इंटरनेट को अपने कब्जे में कर लिया और वह लड़का खबरों में आ गया. लेकिन इन दिनों एक वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि उसकी मौत हो गई है. वीडियो में बताया जा रहा है कि किसी ने उसकी हत्या करके उसे नाले में फेंक दिया. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं.

Facebook पर वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया कि, “धूम को मार कर नालें में फेंक दिया” यूजर ने यह वीडियो जनवरी 1, 2026 को पोस्ट किया.
NM Verified
न्यूज़मोबाइल की जांच में हमने जाना कि इस दावे में कोई सत्यता नहीं. यह झूठ है
हमने इस वीडियो में किए गए दावे की पुष्टि करने के लिए कुछ की-वर्ड्स का उपयोग किया. इस जांच के दौरान हमें इंस्टाग्राम पर _tiwaryjee_ के नाम का एक एकाउंट मिला. इस अकाउंट पर एक वीडियो साझा था जिमसें धूम बॉय के साथ दो लड़के दिखाई दे रहे हैं. वहीं वीडियो में धूम बॉय कहता नजर आ रहा है, “Comeback होगा… बड़ी जल्द होगा! अभी हम बिल्कुल ठीक है.”
View this post on Instagram
इसके अलावा वीडियो में दोनों यूवक धूम बॉय से कह रहे हैं कि किसी ने अफवाह फैलाई है कि धूम मर गया. इसपर धूम बॉय ने कहा- “धूम मर गया कि जिंदा है?… अभी तो हम जिंदा हैं.”
इसके अलावा हमें इंटरनेट पर कई और वीडियो और इंटरव्यू मिले जिसमें वायरल बॉय ने खुद बताया कि वह जिंदा है. उन्हें कुछ नहीं हुआ है.
निष्कर्ष
अंत में हमने अपनी जांच में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जिसमें दावा किया जा रहा था कि वायरल धूम बॉय मर गया है, यह पूरी तरह गलत है और भ्रामक है.





