NM वेरिफाइडताज़ा खबरें

NM Verified: जिंदा बुजुर्ग व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने वाला यह पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल, जानें पूरा सच

NM Verified: जिंदा बुजुर्ग व्यक्ति का अंतिम संस्कार करने वाला यह पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ हुआ वायरल, जानें पूरा सच

 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो एक बुजुर्ग व्यक्ति का है जो कफन ओढ़े एक शमशान घाट पर मृत्यु शैय्या पर लेटे हुए कि तभी बुजुर्ग व्यक्ति को आंखे खोलकर टुकुर-टुकुर देखते हुए देखा जा सकता है। इसी वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये यह वीडियो एक ऐसे व्यक्ति का है जिनके बेटे उनकी सेवा नहीं करना चाहते हैं तो बुजुर्ग के बेटे उन्हें जिंदा ही शमशान घाट पर ले जाकर उनका अंतिम संस्कार करवा रहे हैं।

फेसबुक पर वायरल वीडियो को शेयर कर हिंदी भाषा के कैप्शन में लिखा गया है कि “पिता की सेवा नहीं कर सके तो जिंदा ही ले गए श्मशान घाट. सोशल मीडिया में ये वायरल वीडियो देखी तो शेयर किए बिना नहीं रहा गया पता नहीं दिन प्रतिदिन इंसानियत से हैवानियत में इंसान कैसे बदल रहा है। लेकिन याद रखना जैसा बीजोगे वैसा ही पाओगे☝️एक दिन तुम्हारा भी आयेगा।”

 

 

फेसबुक के वायरल पोस्ट का लिंक यहाँ देखें।

 

फैक्ट चेक:

न्यूज़मोबाइल की पड़ताल में हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है, साथ यह भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के साथ शेयर किये जा रहे दावे की सत्यता जानने के लिए हमने पड़ताल की। सबसे पहले हमने वीडियो को कुछ कीफ्रेम्स में तोड़ा और फिर गूगल लेंस के माध्यम से खोजना शुरू किया। खोज के दौरान हमें वायरल वीडियो दिसंबर 27, 2021 को छपा एक आर्टिकल मिला जिसके मुताबिक वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग नरेला, दिल्ली के टिकरी खुर्द गांव के 62 वर्षीय सतीश भारद्वाज हैं।

 

उपरोक्त खबर में जानकारी दी गयी है कि बुजुर्ग व्यक्ति सतीश के परिवार के लोग उन्हें मरा हुआ समझ कर अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। लेकिन सबके होश उस वक़्त उड़ गए जब अग्नि देने से पहले उनके चेहरे से कफन हटाया गया तो वो सांस ले रहे थे और धीरे-धीरे आंखें खोल रहे थे। बता दें कि लेख में बताया गया है कि यह देखकर लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को भी दी।

उपरोक्त मिली जानकारी की पुष्टि के लिए हमने गूगल पर कुछ संबंधित कीवर्ड्स से और बारीकी से खोजना शुरू किया। इस दौरान हमें वायरल वीडियो की जानकारी ABP की वेबसाइट पर दिसंबर 27, 2021 को छपे एक लेख में मिली। यहाँ बताया गया है कि दिल्ली के नरेला इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति में अचानक जीवित होने के लक्षण दिखाई देने लगे। जानकारी के अनुसार, टिकरी खुर्द गांव के रहने वाले 62 वर्षीय सतीश भारद्वाज को रविवार सुबह मृत घोषित किया गया था। जब परिजन अंतिम संस्कार करने के लिए उनके शव को श्मशान घाट लेकर पहुंचे, तभी दोपहर करीब 3 बजे उनकी सांसें चलने लगीं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी आंखें भी खोल लीं।

परिवार की ओर से बताया गया कि सतीश भारद्वाज कैंसर से पीड़ित थे और काफी समय से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि, जैसे ही उन्हें वेंटिलेटर से हटाया गया, उनकी सांसें बंद हो गईं, जिसके बाद उन्हें मृत मान लिया गया था।

 

 

पड़ताल के दौरान मिले तथ्यों से हमने जाना कि वायरल वीडियो हालिया दिनों का नहीं है, साथ ही यह वीडियो भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है, वीडियो का मामला पिता की सेवा न कर पाने से संबंधित नहीं, बल्कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को मृत घोषित किये जाने बाद में उन्हें अचानक से होश आ जाने से संबंधित है।

Show More
Back to top button