भारत के मिनरल्स क्षेत्र में ऐतिहासिक समझौता, NITI आयोग ने TEXMiN के साथ मिलाए हाथ

भारत सरकार के नीति आयोग (NITI Aayog) ने देश के क्रिटिकल मिनरल्स (महत्वपूर्ण खनिजों) इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए एक अहम समझौता किया है। नीति आयोग ने टेक्नोलॉजी ट्रांसलेशन रिसर्च पार्क ‘टेक्समिन’ (TEXMiN) के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट ऑफ इंटेंट (SoI) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस साझेदारी का मुख्य उद्देश्य भारत में अनुसंधान, नवाचार और स्वदेशी तकनीकी क्षमताओं को बढ़ावा देना है। साथ ही, देश में टिकाऊ और सुरक्षित क्रिटिकल मिनरल वैल्यू चेन विकसित करना है।
किन चार प्रमुख क्षेत्रों पर रहेगा फोकस?
इस समझौते के तहत नीति आयोग और टेक्समिन मिलकर मुख्य रूप से चार क्षेत्रों में काम करेंगे:
-
अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास (Research and Technology Development)
-
तकनीकी और रणनीतिक अध्ययन (Technical and Strategic Studies)
-
नीति और संस्थागत समर्थन (Policy and Institutional Support)
-
क्षमता निर्माण और ज्ञान का आदान-प्रदान (Capacity Building and Knowledge Exchange)
आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम
यह पहल ‘नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन’ (NCMM) के उद्देश्यों और ‘आत्मनिर्भर भारत’ व ‘विकसित भारत’ के विजन के साथ पूरी तरह मेल खाती है। इस साझेदारी से सरकार, शैक्षणिक संस्थानों, अनुसंधान संगठनों और उद्योग जगत के बीच तालमेल और अधिक मजबूत होगा।
IIT धनबाद में हुई थी घोषणा
इस समझौते की घोषणा नीति आयोग के सदस्य गोवर्धन दास के आईआईटी (ISM) धनबाद दौरे के दौरान 31 अक्टूबर को ‘क्रिटिकल मिनरल्स एंड रेयर अर्थ्स (CMRE 2026)’ पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में की गई थी। यह संगोष्ठी इंडियन काउंसिल ऑफ केमिस्ट्स के 45वें वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का हिस्सा थी।
इस दौरान गोवर्धन दास ने कहा कि देश को केवल खनन-केंद्रित (mining-centric) दृष्टिकोण से आगे बढ़कर खोज, प्रसंस्करण, रिफाइनिंग, उन्नत सामग्री और रीसाइक्लिंग जैसी एकीकृत वैल्यू चेन की ओर बढ़ने की जरूरत है।






I am sure this article has touched alll the intfernet
people, itts really really fastidious post
onn bbuilding upp neww website. xnxx