न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

अक्षय कुमार के काफिले की कार का एक्सीडेंट, ऑटो से हुई टक्कर; चालक घायल

मुंबई, 20 जनवरी (एजेंसी) – बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के सुरक्षा दल की गाड़ी सोमवार शाम मुंबई के जुहू क्षेत्र में एक सड़क हादसे में शामिल हो गई. यह घटना उस वक्त घटित हुई जब फिल्म स्टार अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ हवाई अड्डे से अपने आवास की ओर लौट रहे थे… पूरी खबर पढ़ें
RCB का विजय रथ जारी, गुजरात जायंट्स को 61 रनों से दी करारी शिकस्त

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सोमवार को वडोदरा में गुजरात जायंट्स पर 61 रनों की शानदार जीत के साथ विमेंस प्रीमियर लीग 2026 में अपना दबदबा जारी रखा, अपनी अजेय लय को पांच मैचों तक बढ़ाया और पॉइंट्स टेबल में टॉप पर अपनी जगह पक्की कर ली… पूरी खबर पढ़ें
सोना तस्करी मामले की आरोपी रान्या राव के पिता रामचंद्र राव निलंबित, ऑफिस के अश्लील वीडियो वायरल

बेंगलुरु: कर्नाटक में डीजीपी रैंक के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रामचंद्र राव को एक विवादित वीडियो सामने आने के बाद सेवा से निलंबित कर दिया गया है. राव सोना तस्करी के एक हाई-प्रोफाइल मामले में आरोपी रान्या राव के पिता हैं. इस घटनाक्रम ने पूरे राज्य में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल पैदा कर दी है… पूरी खबर पढ़ें
Verified: सिनेमाघर में मगरमच्छ? वीडियो निकला AI-Generated

साउथ के सुपर स्टार प्रभाष की फिल्म “Raja Sahab” इन दिनों बड़े पर्दे पर अपना कामल दिखा रही है. वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ दर्शक थिएटर में मगरमच्छ लेकर पहुंचे हैं. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि प्रभास की फिल्म देखने उनके फैंस मगरमच्छ लेकर थिएटर पहुंच गए, जिसके बाद शो को रोकना पड़ा. चलिए इस दावे की पुष्टी करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





