न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

व्हाइट हाउस का अपडेट: ट्रंप का MRI स्कैन पूरी तरह सामान्य

US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की हेल्थ को लेकर बढ़ती अटकलों के बीच, व्हाइट हाउस ने सोमवार को अक्टूबर में उनके MRI स्कैन के रिज़ल्ट पब्लिक किए. पोलिटिको की रिपोर्ट के मुताबिक, डेमोक्रेट्स की बढ़ती जांच के बाद यह रिलीज़ किया गया है, जिन्होंने उनकी कॉग्निटिव शार्पनेस और ओवरऑल मेडिकल फिटनेस पर सवाल उठाए हैं… पूरी खबर पढ़ें
मुंबई: कुवैत से हैदराबाद आ रहे इंडिगो विमान को आपातकालीन स्थिति में मुंबई में उतारा गया

मुंबई: इंडिगो एयरलाइंस का एक विमान जो कुवैत से हैदराबाद के लिए उड़ान भर रहा था, उसे आपात स्थिति के चलते मुंबई की तरफ डायवर्ट करना पड़ा. विमान को मुंबई एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई. सूत्रों के अनुसार, एक विस्तृत ई-मेल के माध्यम से यह धमकी प्राप्त हुई थी कि विमान में ‘मानव बम’ अर्थात सुसाइड बॉम्बर मौजूद है… पूरी खबर पढ़ें
भारत ने पाकिस्तानी मीडिया के दावों को बताया गलत, कहा- एयरस्पेस की इजाज़त ‘बिना देर किए’ दी गई

भारत ने साइक्लोन से तबाह श्रीलंका जा रही पाकिस्तान की रिलीफ फ्लाइट के लिए तुरंत क्लियरेंस जारी कर दिया है. पाकिस्तानी मीडिया की उन खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि नई दिल्ली ने एयरक्राफ्ट को इंडियन एयरस्पेस इस्तेमाल करने की इजाज़त देने से मना कर दिया था… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने का यह वायरल वीडियो है AI Generated

अफ्रीकी देश इथियोपिया में 23 नवंबर को ज्वालामुखी फटने के बाद कई देशों के आसमान में राख का गुबार दिखा. इस घटना के बाद से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तेजी से लावा फटता दिख रहा है. वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो इथियोपिया में ज्वालामुखी फटने का है. तो चलिए इस दावे की पुष्टि करते हैं… पूरी खबर पढ़ें





