ताज़ा खबरें

न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

गोवा के शिरगांव में जात्रा के दौरान मची भगदड़, 7 लोगों की मौत

गोवा: गोवा के शिरगांव में जात्रा के दौरान भगदड़ मचने की खबर आ रही है. इस भगदड़ में अभी तक 7 लोगों की मौत की बात सामने आ रही है जबकि 30 लोग घायल बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये भगदड़ श्री लैराई जात्रा के दौरान मची है. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया है… पूरी खबर पढ़ें

 

GT ने प्लेऑफ की तरफ बढ़ाए कदम, SRH को 38 रनों से हराया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 51वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस (जीटी) ने सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 38 रनों से हराया. इस जीत के साथ ही गुजरात के 14 अंक हो गए हैं और वो अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद इस सीजन से लगभग बाहर होने की कगार पर है… पूरी खबर पढ़ें

 

अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है: विदेश मंत्रालय

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है इस बीच अमेरिका ने भारत का सपोर्ट करते हुए कहा कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ मजबूती से खड़ा है… पूरी खबर पढ़ें

 

Fact Check: झेलम नदी के पानी से नहीं आए पाकिस्तान में बाढ़ के हालात, भ्रामक दावे के साथ वायरल हो रहा वीडियो

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारत ने झेलम नदी की पानी बिना बताया छोड़ दिया जिससे पाकिस्तान में बाढ़ जैसे हालात हो गए. वीडियो में दिखाय जा रहा है कि किस तरह पाकिस्तान के कई इलाके भारी बाढ़ की स्थिती में हैं… पूरी खबर पढ़ें

Show More
Back to top button