न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत से बाहर गए 786 पाकिस्तानी

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 24 अप्रैल से शुरू हुए छह दिनों के भीतर अटारी-वाघा सीमा बिंदु के माध्यम से 786 पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ चुके हैं. अधिकारी ने बताया कि इसी दौरान अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से कुल 1376 भारतीय पाकिस्तान से लौटे हैं… पूरी खबर पढ़ें
अगले 24-36 घंटों के भीतर PAK पर हमला करेगा भारत! पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार का दावा

बढ़ते वैश्विक दबाव का सामना करते हुए, घबराए हुए पाकिस्तान नेतृत्व ने पहलगाम की घातक घटना के बाद भारत के खिलाफ आरोप लगाना शुरू कर दिया है, जिसमें 26 लोग मारे गए थे. आतंकवाद पर लगाम लगाने में अपनी विफलता से ध्यान हटाने के लिए, संघीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि भारत अगले 24-36 घंटों के भीतर देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू करने की योजना बना रहा है… पूरी खबर पढ़ें
जस्टिस बीआर गवई बनेंगे भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश, राष्ट्रपति ने नियुक्ति को दी मंजूरी

जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश (CJI) होंगे। राष्ट्रपति ने मंगलवार को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी। वह 14 मई 2025 को पदभार संभालेंगे। वर्तमान मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संजीव खन्ना, 13 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं, जिनकी जगह जस्टिस गवई लेंगे। कानून मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है… पूरी खबर पढ़ें
Fact Check: भारत द्वारा पाकिस्तान पर हमले का नहीं है यह वीडियो, भ्रामक दावे के साथ हो रहा वायरल

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, वहीं इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान पर अपना पहला हमला कर दिया है. वीडियो में दिखाय जा रहा है कि भारत ने पाकिस्तान में एक मस्जिद को मिसाइल से ध्वस्त कर दिया है. यहां पर लिंक दी गई है जिसे क्लिक करके आप वीडियो देख सकते हैं… पूरी खबर पढ़ें





