न्यूज़मोबाइल सुर्खियां

अमेरिकी टैरिफ का असर, Stock Market में आज Black Monday

ट्रंप के टैरिफ प्लान के ऐलान ने दुनियाभर में हलचल मचा दी है. इस हलचल के बीच आज शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है. ट्रंप के टैरिफ के ऐलान के बाद से लगातार दुनियाभर के शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है. शनिवार जहां अमेरिकी शेयर बाजार डाउन हुआ वहीं भारतीय शेयर बाजार में आज Black Friday रहा… पूरी खबर पढ़ें
GT ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, SRH की लगातार चौथी हार

गुजरात टाइटन्स (GT) ने रविवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को उसके ही घर में सात विकेट से हराया. कप्तान गिल की अगुवाही में गुजरात ने अपनी तीसरी जीत दर्ज की, वहीं हैदराबाद को उसकी चौथी हार का सामना करना पड़ा… पूरी खबर पढ़ें
INS घड़ियाल रंगून पहुंचा, भारत ने म्यांमार को भेजी 442 टन राहत सामग्री

भयंकर भूकंप से तबाह म्यांमार को राहत पहुंचाने के लिए भारत ने एक बार फिर अपना पड़ोसी धर्म निभाते हुए ‘ऑपरेशन ब्रह्मा’ के तहत तेजी से सहायता भेजी है। 7.7 तीव्रता के इस भूकंप में अब तक करीब 3,500 लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। ऐसे संकट की घड़ी में भारत ने तुरंत एक्शन लेते हुए 28 मार्च को राहत और बचाव कार्य शुरू किया… पूरी खबर पढ़ें
रामनवमी पर पीएम मोदी ने किए रामसेतु के दिव्य दर्शन, साझा किया भावुक वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय श्रीलंका दौरा 6 अप्रैल को समाप्त हो गया। दौरे के अंतिम दिन पीएम मोदी ने 128 किलोमीटर लंबी रेलवे लाइन के उन्नयन और आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली का उद्घाटन किया। इसके बाद वे भारत के लिए रवाना हो गए। वापसी के दौरान प्रधानमंत्री ने विमान से रामसेतु के दर्शन किए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका एक वीडियो साझा किया… पूरी खबर पढ़ें





