गया से दिल्ली तक नई रफ्तार! PM मोदी ने अमृत भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के गया से नई दिल्ली के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने वैशाली और कोडरमा के बीच चलने वाली बौद्ध सर्किट ट्रेन की भी शुरुआत की। यह ट्रेन बौद्ध धर्म से जुड़े प्रमुख स्थलों के बीच आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगी। आम यात्रियों के लिए यह सेवा 28 अगस्त से शुरू होगी।

PM Modi flags off Amrit Bharat Express running from Gaya to Delhi
Read @ANI Story | https://t.co/D0x0PRJJLO#PMModi #AmritBharatExpress #Delhi pic.twitter.com/qGP9yl7nOr
— ANI Digital (@ani_digital) August 22, 2025
पूर्व मध्य रेलवे के अनुसार, गया से दिल्ली के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस का ट्रेन नंबर 13697 होगा, जो शाम 4:30 बजे गया से चलेगी और अगले दिन सुबह 12:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से गया आने वाली ट्रेन का नंबर 13698 होगा, जो दोपहर 2:00 बजे दिल्ली से चलेगी और अगले दिन सुबह 8:55 बजे गया पहुंचेगी। यह ट्रेन दिल्ली और गया के बीच कुल 9 स्टेशनों पर रुकेगी।
गया से दिल्ली जाने वाली ट्रेन हर रविवार और गुरुवार को चलेगी, जबकि दिल्ली से गया आने वाली ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को चलेगी। यह सेवा 28 अगस्त 2025 से शुरू होगी। ट्रेन में 11 जनरल कोच और 8 स्लीपर कोच होंगे। स्लीपर कोच के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। गया से दिल्ली तक स्लीपर कोच का किराया 560 रुपये होगा।
अमृत भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज गया और दिल्ली के बीच इन स्टेशनों पर होगा – अनुग्रह नारायण रोड, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सुबेदारगंज, गोविंदपुरी, टुंडला और गाजियाबाद। ट्रेन 983 किलोमीटर की दूरी लगभग 19 घंटे 30 मिनट में तय करेगी।
रेलवे ने वैशाली और कोडरमा के बीच नई फास्ट मेमू (MEMU) ट्रेन सेवा भी शुरू की है। इसके तहत ट्रेन नंबर 03624 गया-वैशाली मेमू फास्ट पैसेंजर (वन-वे) और ट्रेन नंबर 03626 गया-कोडरमा फास्ट मेमू पैसेंजर को उद्घाटन के तौर पर चलाया गया।