नीतू चंद्रा के चलके आंसू, बयां किया अपना दर्द, कहा: हर महीने 25 लाख रूपये देकर सैलरीड वाइफ बनाना चाहता था बिजनसमैन
नीतू चंद्रा के चलके आंसू, बयां किया अपना दर्द, कहा: हर महीने 25 लाख रूपये देकर सलीरड वाइफ बनाना चाहता था बिजनसमैन
गरम मसाला से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। ‘ट्रैफिक सिग्नल’ और ‘गरम मसाला’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने बताया कि एक बिजनसमैन ने उन्हें 25 लाख रुपये प्रति माह के बदले उसकी वाइफ बनने का ऑफर दिया था। इंटरव्यू के दौरान नीतू ने बताया कि 13 नैशनल अवॉर्ड विनर्स के साथ काम करने के बाद भी उनके पास न तो पैसा था, न ही काम। उन्होंने उस ऑडिशन का भी जिक्र किया जिसमें एक फेमस कास्टिंग डायरेक्टर ने उन्हें एक घंटे के अंदर रिजेक्ट कर दिया था।
इंटरव्यू में नीतू ने अपने फिल्मी करियर के बारे में बात करते हुए बताती हैं कि मेरी जर्नी एक सक्सेसफुल एक्टर की फेलियर स्टोरी है। क्योंकि मैंने 13 नेशनल अवॉर्डेड फिल्म मेकर्स के साथ काम किया है। इतनी बड़ी-बड़ी फिल्में करने के बाद भी मुझे कभी पहचान नहीं मिली।
View this post on Instagram
नीतू ने कहा कि, ‘जितने भी लोग इसे सुन रहे हैं, वो कहेंगे कि नीतू तो हमदर्दी लेने आई है, पीआर करने आई है, लेकिन मैं पहले तो नहीं आई ऐसे बोलने.’ नीतू ने एक वाक्या शेयर करते हुए बताया कि एक बिजनेसमैन ने एक बार उन्हें खरीदने की कोशिश की थी और उनसे कहा था, मैं तुम्हें 25 लाख दूंगा हर महीने, मेरी सैलरीड वाइफ बन जाओ.’ नीतू ने बताया कि मेरे पास पैसे नहीं है, हर एक छोटी सी चीज छपवाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं. मैं इतना घबरा चुकी हूं कि मैं अनवॉन्टेड फील करती हूं.’ नीतू ये बातें करते हुए रो पड़ीं. एक्ट्रेस की दर्द भरी बातों के साथ उनके आंसू भी छलक पड़े।





