कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा का शानदार प्रदर्शन, भारत की झोली में सिल्वर

ग्लासगो में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने पुरुष जैवलिन थ्रो फाइनल में रजत पदक जीत लिया है। 28 वर्षीय नीरज इस मुकाबले में सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन उन्हें श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने पीछे छोड़ दिया।
नीरज ने अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो 85.83 मीटर फेंका और दूसरे स्थान पर रहे। वहीं श्रीलंका के पथिरागे ने 89.75 मीटर का थ्रो कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत के यश वीर सिंह ने 85.41 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता। भारत के तीसरे खिलाड़ी रोहित यादव सातवें स्थान पर रहे।
यह पहली बार है जब कॉमनवेल्थ गेम्स के जैवलिन थ्रो मुकाबले में भारत के दो खिलाड़ी एक साथ पदक जीतने में सफल हुए हैं।
मैच की शुरुआत में नीरज ने 80.97 मीटर का थ्रो किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.83 मीटर फेंककर बढ़त बना ली थी। हालांकि श्रीलंका के पथिरागे ने अपने दूसरे प्रयास में 89.75 मीटर का थ्रो किया। दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.83 मीटर फेंककर बढ़त बना ली थी। हालांकि श्रीलंका के पथिरागे ने अपने दूसरे प्रयास में 89.75 मीटर का शानदार थ्रो कर शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। इसके बाद नीरज दबाव में दिखे और उनके अगले थ्रो 81.29 मीटर, 80.73 मीटर और अंतिम दो प्रयास भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे। इसी कारण उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
पाकिस्तान के अरशद नदीम, जिन्होंने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीता था, इस फाइनल में नौवें स्थान पर रहे और शीर्ष आठ में भी जगह नहीं बना सके।
नीरज चोपड़ा ने इससे पहले कॉमनवेल्थ गेम्स 2018 में 86.47 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था और वह इस प्रतियोगिता में पुरुष जैवलिन थ्रो का स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने थे। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में वह चोट के कारण हिस्सा नहीं ले सके थे। अब 2026 में उन्होंने रजत पदक जीतकर भारत की झोली में एक और बड़ा पदक डाल दिया है।





