खेल

नटराजन और नग़ी की तूफानी गेंदबाजी, LSG को क्लीन बोल्ड कर दिल्ली ने जीता मुकाबला

लखनऊ में खेले गए आईपीएल 2026 के पांचवें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराकर शानदार जीत हासिल की। दिल्ली के लिए समीर रिज़वी ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए नाबाद 70 रन बनाए और अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुँचाया।

लखनऊ सुपर जायंट्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सिर्फ 141 रन ही बना सकी। उनके लिए अब्दुल समद ने 25 गेंदों में 36 और ओपनर मिशेल मार्श ने 28 गेंदों में 35 रन बनाकर बेहतर प्रयास किया।

दिल्ली कैपिटल्स की गेंदबाजी का बड़ा योगदान तेज गेंदबाज लुंगी नग़ी और टी नटराजन का रहा। दोनों ने तीन-तीन विकेट लेकर लखनऊ की पारी को सिमटा दिया। नटराजन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं नग़ी ने 4 ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट झटके। इसके अलावा लेफ्ट-आर्म रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव ने भी दो विकेट चटकाए।

इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने टूर्नामेंट में अच्छी शुरुआत की है।

Show More
Back to top button