ताज़ा खबरेंबिज़नेसभारत

N Chandrasekaran फिर संभालेंगे टाटा ग्रुप की कमान, टाटा सन्स बोर्ड ने दी मंजूरी

टाटा ग्रुप (Tata Group) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। टाटा सन्स के बोर्ड ने एन चंद्रशेखरन (N Chandrasekaran) को अगले 5 साल के लिए टाटा ग्रुप का चेयरमैन फिर से नियुक्त करने का फैसला किया है। मुंबई में गुरुवार को हुई बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

चंद्रशेखरन का मौजूदा कार्यकाल फरवरी 2027 में समाप्त होने वाला था। इससे पहले पिछले महीने उन्होंने घोषणा की थी कि वह दोबारा यह पद नहीं संभालेंगे, जिसके बाद से टाटा ग्रुप में उत्तराधिकार (Succession) को लेकर चर्चाएं तेज हो गई थीं। लेकिन अब बोर्ड के इस फैसले के बाद तस्वीर बदल गई है।

क्यों बदला गया फैसला?

पिछले महीने एन चंद्रशेखरन के हटने के संकेत के बाद टाटा ग्रुप में हलचल शुरू हो गई थी। टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा (Noel Tata) चाहते थे कि बोर्ड नए उत्तराधिकारी की तलाश की प्रक्रिया शुरू करे।

हालांकि, गुरुवार को हुई वोटिंग के दौरान बहुमत ने चंद्रशेखरन के पक्ष में फैसला सुनाया। जानकारों का मानना है कि इस नए घटनाक्रम के बाद फिलहाल उत्तराधिकार की प्रक्रिया को रोक दिया गया है।

RBI के फैसले और लिस्टिंग की चर्चा

यह बदलाव ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने टाटा सन्स की उस अर्जी को खारिज कर दिया है, जिसमें उसने एनबीएफसी (NBFC) के रूप में अपना रजिस्ट्रेशन सरेंडर करने की मांग की थी।

RBI के इस रुख के बाद टाटा सन्स के लिए शेयर बाजार में लिस्टिंग की अनिवार्यता फिर से सामने आ गई है। अगर टाटा सन्स का आईपीओ आता है, तो यह भारतीय इतिहास के सबसे बड़े आईपीओ में से एक हो सकता है, जिसकी कुल वैल्यूएशन लगभग 20 लाख करोड़ रुपये यानी करीब 230 अरब डॉलर आंकी गई है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button