ताज़ा खबरें

Middle East संकट के बीच Modi–Trump कॉल! क्या है बड़ी रणनीति? EIC सौरभ शुक्ला का विश्लेषण

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बीच हुई फोन बातचीत को लेकर News Mobile के EIC सौरभ शुक्ला ने विस्तार से अहम जानकारी साझा की है। सौरभ शुक्ला के अनुसार, यह बातचीत ऐसे समय पर हुई है जब क्षेत्र एक क्रिटिकल मोड़ पर खड़ा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप से साफ कहा कि अब वक्त है कि हालात को और बिगड़ने से रोका जाए और तनाव कम करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएं।

उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने Strait of Hormuz को खुला और सुरक्षित बनाए रखने पर खास जोर दिया, क्योंकि यह न सिर्फ वैश्विक व्यापार बल्कि भारत की ऊर्जा जरूरतों के लिए भी बेहद अहम है।

सौरभ शुक्ला ने अपने विश्लेषण में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पहले भी वैश्विक मंच पर शांति की अपील करते रहे हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान उन्होंने व्लादिमीर पुतिन से भी कहा था कि “यह युद्ध का समय नहीं है।” उसी सोच के साथ भारत एक बार फिर शांति बहाली में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है।

उन्होंने आगे बताया कि भारत इस संकट में इसलिए भी अहम है क्योंकि उसके अमेरिका, इज़राइल और ईरान—तीनों के साथ संतुलित संबंध हैं। यही वजह है कि अमेरिका इस पूरे शांति प्रयास में भारत को एक महत्वपूर्ण भागीदार मानता है और राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद प्रधानमंत्री मोदी को मौजूदा प्रयासों की जानकारी दी।

सौरभ शुक्ला के मुताबिक, यह फोन कॉल ऐसे समय पर हुआ है जब अमेरिका ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमलों को रोक दिया है और शांति की संभावनाएं बन रही हैं। ऐसे में भारत की कूटनीतिक भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि मध्य पूर्व में बड़ी संख्या में भारतीय रहते हैं, जिससे भारत की चिंता स्वाभाविक है। इसके अलावा, इस क्षेत्र में तनाव का सीधा असर तेल की कीमतों और भारत की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।

अपने विश्लेषण में सौरभ शुक्ला ने जोर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक ऐसे वैश्विक नेता के रूप में उभरे हैं, जिन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भरोसा किया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप खुद मोदी को “दुनिया के सबसे मजबूत negotiator” में से एक मानते हैं।

अंत में उन्होंने कहा कि यह बातचीत सिर्फ एक औपचारिक कॉल नहीं, बल्कि एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक पहल है, जो यह दिखाती है कि भारत आज वैश्विक शांति प्रक्रिया में एक बड़ी भूमिका निभाने की स्थिति में है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button