खेलताज़ा खबरें

T20 वर्ल्ड कप से पहले मिचेल स्टार्क ने कर दी संन्यास की घोषणा

क्रिकेट जगत से एक बुरी खबर सामने आई है जिसने कई फैंस का दिल तोड़ दिया है. दरअसल ऑस्ट्रेलिया के जाने माने गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अचानक टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर के सब को चौंका दिया. उन्होंने 2026 टी20 वर्ल्ड कप से कुछ महीने पहले टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह दिया है.

बता दें कि अगले साल 2026 में स्टार्क 36 साल के होने वाले हैं वहीं स्टार्क ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अपने करियर को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया है.

स्टार्क ने एक बयान में कहा. “टेस्ट क्रिकेट हमेशा से मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता रही है. मैंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए हर टी20 मैच का मचा लिया है. खासकर 2021 वर्ल्ड कप का. ये बात इसलिए नहीं है कि हमने ट्रॉफी जीती थी बल्कि वो टीम और टूर्नामेंट अलग था. आने वाले भारतीय टेस्ट दौरे, एशेज और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप को देखते हुए, मुझे लगता है कि यह मेरे लिए फ्रेशनेस, फिटनेस और बेस्ट प्रदर्शन बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है. यह गेंदबाजी यूनिट को टी20 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी करने का समय भी देता है.”

ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20i में सबसे ज्यादा विकेट

खिलाड़ी मैच विकेट बेस्ट फीगर
एडम जम्पा 103 130 5/19
मिचेल स्टार्क 65 79 4/20
जोश हेजलवुड 55 73 4/12
पैट कमिंस 57 66 3/15
एश्टन एगर 49 49 6/30
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button