Meta ने फेसबुक-इंस्टाग्राम से हटाए आपत्तिजनक और फर्जी विज्ञापन, भारत की चेतावनी के बाद एक्शन

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अश्लील कंटेंट (Explicit Content) के जरिए यूजर्स को ठगने वाले विज्ञापनों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। भारतीय अधिकारियों द्वारा इस बढ़ते स्कैम पैटर्न की शिकायत किए जाने के बाद मेटा ने कई धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों को हटा दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये विज्ञापन ‘Kyss’ और ‘Night Play’ जैसे नामों से चल रहे थे। इनमें एडल्ट कंटेंट का लालच देकर यूजर्स को फिशिंग वेबसाइटों पर भेजा जाता था या फिर थर्ड-पार्टी सोर्स से खतरनाक एंड्रॉइड ऐप्स डाउनलोड करने के लिए कहा जाता था। सरकार ने चेतावनी दी थी कि इनमें से कुछ ऐप्स का इस्तेमाल लॉगिन क्रेडेंशियल, ओटीपी (OTP) और बैंक पिन चुराने के लिए किया जा रहा था।
डेटा चोरी और वित्तीय धोखाधड़ी का खतरा
सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, ऐसे मैलवेयर ऐप्स के जरिए धोखाधड़ी करने वाले यूजर के फोन का पर्सनल डेटा चुरा सकते हैं। इससे बैंक खातों तक unauthorized पहुंच बन जाती है। पिछले साल यानी 2025 में भारत में साइबर फ्रॉड से लगभग 2.4 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था, जो देश में बढ़ते डिजिटल भुगतान के साथ एक बड़ा खतरा बन चुका है।
एजेंसी की जांच में सामने आया कि चेतावनी के बावजूद लगभग 39 स्कैम वेबसाइट्स अभी भी सक्रिय हैं। सरकार अब तकनीक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार शिकंजा कस रही है ताकि डिजिटल फ्रॉड को रोका जा सके।





Người mới nên bắt đầu từ fly888 để làm quen hệ thống.