विदेश

इटली की सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाली पीएम बनीं मेलोनी, पीएम मोदी ने दी बधाई

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के युद्ध के बाद के इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने का रिकॉर्ड बना लिया है। उनकी सरकार ने 4 सितंबर 2026 को लगातार 1,413 दिन पूरे किए। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इटली के युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने पर वह अपनी मित्र प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि मेलोनी के नेतृत्व में इटली की जनता के भरोसे को दिखाती है।

पीएम मोदी ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने में मेलोनी की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के लोगों के बेहतर और समृद्ध भविष्य के लिए भारत-इटली सहयोग को आगे भी जारी रखने की उम्मीद है।

बर्लुस्कोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

जॉर्जिया मेलोनी ने पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है। बर्लुस्कोनी की दूसरी सरकार 2001 से 2005 के बीच लगातार 1,412 दिन तक सत्ता में रही थी। वहीं, मेलोनी सरकार ने 1,413 दिन पूरे कर नया रिकॉर्ड बनाया है।

Show More
Back to top button