ताज़ा खबरेंराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शख्स गिरफ्तार

दरभंगा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने और अभद्र नारे लगाने के मामले में दरभंगा पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने जिसे गिरफ्तार किया है उसका नाम मो. रिज़वी उर्फ राजा बताया जा रहा है.

बता दें कि राहुत और तेजस्वी की यात्रा के दौरान कुछ लोगों ने पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी. इसका एक वीडियो सामने आया था. जिसमें कुछ लोग पीएम मोदी और उनकी मां को अपशब्द कहते सुनाई दे रहे थे. इस घटना के बाद बीजेपी ने उस शख्स के खिलाफ FIR दर्ज करवाई जिसें आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रदेश बीजेपी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दरभंगा में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी दिवंगत माताजी के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किए जाने का आरोप लगाते हुए गुरुवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी.  भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कहा था कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नीत ‘इंडिया’ गठबंधन को जनता द्वारा ‘‘दंडित” किया जाएगा.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button