दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कर रही थीं विरोध प्रदर्शन - News Mobile
ताज़ा खबरेंभारतराजनीति

दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कर रही थीं विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने 10 अक्टूबर 2026 को पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उस समय हिरासत में ले लिया, जब वह देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ धरने पर बैठी थीं। यह धरना राष्ट्रीय राजधानी के साउथ एवेन्यू बस स्टैंड के पास सड़क पर आयोजित किया जा रहा था।

साउथ एवेन्यू में सड़क पर बैठीं ममता बनर्जी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ममता बनर्जी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर विरोध जता रही थीं। धरने के दौरान वह सड़क पर ही जम गईं और वहां से हटने से इनकार कर दिया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लेने के लिए उन्हें हिरासत में ले लिया।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने का था कार्यक्रम

इससे पहले दी गई जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी ने जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान किया था। यह प्रदर्शन भी मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर आयोजित किया गया था।

देश-दुनिया की हर जरूरी अपडेट सीधे अपने WhatsApp पर पाने के लिए NewsMobile की WhatsApp Community को फॉलो करें। 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button