विदेश

खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा हमला: लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर समेत 11 पाक सैनिक ढेर

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सेना को बुधवार को खैबर पख्तूनख्वा के ओरकजई इलाके में एक बड़े हमले का सामना करना पड़ा, जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर समेत 11 सैनिक मारे गए. यह हमला उस वक्त हुआ जब पाकिस्तानी सेना इलाके में आतंकियों के खिलाफ खुफिया सूचना के आधार पर एक सर्च ऑपरेशन चला रही थी.

पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग (ISPR) ने हमले की पुष्टि करते हुए बताया कि आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया, जिसमें लेफ्टिनेंट कर्नल जुनैद आरिफ (39) और मेजर तय्यब रहत (33) सहित कुल 11 सैनिक शहीद हुए. हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है.

यह ताजा हमला ऐसे समय पर हुआ है जब पाकिस्तान के बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा इलाकों में पिछले कुछ महीनों से आतंकी हमले तेजी से बढ़े हैं. बलूच विद्रोहियों और तालिबान से जुड़ी गतिविधियों ने देश की सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button