ताज़ा खबरें

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह हुए कोरोना वायरस से संक्रमित, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

 

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्वीट कर दी है। राज्य सभा सांसद सिंह ने लिखा, “मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे 5 दिनों के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। इसलिए मैं कुछ समय के लिए नहीं मिल पाऊंगा। क्षमा करें। आप सभी भी कोरोना से बचने के लिए अपना ख्याल रखें।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 19 अगस्त को रक्षा बंधन पर सागर जिले के खुरई के बरोदिया नोनागिर गांव पहुंचे थे। उन्होंने मृतक नितिन उर्फ लालू अहिरवार और मृतक अंजना अहिरवार की मां से मुलाकात कर राखी बंधवाई और अपना वादा निभाया। दिग्विजय सिंह ने पिछले साल नितिन अहिरवार की हत्या के बाद गांव का दौरा किया था, जहां उन्होंने मृतक की मां और बहन से राखी बंधवाई थी और यह वचन दिया था कि वे हर रक्षाबंधन पर यहां आएंगे। उन्होंने कोरोना पॉजिटिव आने के बाद संपर्क में आए लोगों से जांच कराने की बात भी कही है।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button