खेलताज़ा खबरें
Los Angles Olympic: 128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, अब मैदान पर लगेंगे चौके-छक्के

नई दिल्ली: क्रिकेट फैंस के लिए बेहद अच्छी खबर सामने आई है. अब ओलंपिक में एक बार फिर से क्रिकेट को जगह मिल गई है. 128 साल बाद ओलंपिक में एक बार फिर से क्रिकेट को शामिल कर लिया गया है. इंटरनेशनल ओलंपिक कमिटी ने शुक्रवार को 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक (2028 LA Olympics) के लिए इसकी मंजूरी दे दी.
आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाख ने मुंबई में कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दूसरे दिन के बाद कहा कि अधिकारियों ने बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, स्क्वैश और लैक्रोस के साथ क्रिकेट को शामिल करने के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। हालांकि, जिन 5 खेलों को मंजूरी दी गई है उन्हें 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में जगह सुनिश्चित करने से पहले आईओसी सदस्यता की ओर से सोमवार को होने वाले वोटिंग में वोट हासिल करने की जरूरत होगी.





