भारत
LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

एलओसी के पास सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। दोनों के पास से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया गया है। सेना के अधिकारियों के मुताबिक, यह घुसपैठ सर्दियों से पहले की एक कोशिश हो सकती है, क्योंकि बर्फबारी शुरू होने के बाद सीमा पार के दर्रे बंद हो जाते हैं। इसी कारण आतंकवादी संगठन इस समय घुसपैठ की गतिविधियां तेज कर देते हैं।
इलाके को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के लिए सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकवादी क्षेत्र में छिपा न हो। अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिशों में लगातार वृद्धि हुई है, जिसे सुरक्षा बल लगातार नाकाम कर रहे हैं। वहीं, स्थानीय प्रशासन और सेना स्थिति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं।





