भारत

LIVE: Nitish Kumar Oath Ceremony: 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बने नीतीश कुमार

पटना: बिहार की सियासत में ‘सुशासन बाबू’ के नाम से मशहूर नीतीश कुमार फिर सीएम बन गए हैं. बिहार चुनाव 2025 में जीत के बाद नीतीश कुमार10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं. नीतीश कुमार ने 20 नवंबर 2025 यानी गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

इस भव्य समारोह में शामिल होने के लिए बुधवार देर रात केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेता पटना पहुंच चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस ऐतिहासिक अवसर पर मंच पर उपस्थित रहेंगे.

कौन-कौन होंगे इस विशेष कार्यक्रम में शामिल

शपथ ग्रहण समारोह में देश भर से कई महत्वपूर्ण हस्तियां पहुंचेंगी. इनमें शामिल हैं:

केंद्रीय मंत्रिमंडल से:

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • गृहमंत्री अमित शाह
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
  • उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा
  • कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री:

  • यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
  • मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव
  • ओडिशा के सीएम मोहन मांझी
  • राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा
  • गोवा के सीएम प्रमोद सावंत
  • महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
  • दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता
  • असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा
  • उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी
  • आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
  • त्रिपुरा के सीएम माणिक साहा

Top Update

  • नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य NDA नेताओं की मौजूदगी में गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

  • बिहार: सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

  • लेशी सिंह, मदन साहनी, नितिन नबीन, राम कृपाल यादव, संतोष कुमार सुमन, सुनील कुमार ने पटना के गांधी मैदान में हो रहे शपथ समारोह में बिहार कैबिनेट में राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ली.

  • बिहार में NDA सरकार के शपथ ग्रहण समारोह पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “…उत्तर प्रदेश के लोगों की तरफ से मैं बिहार में नई सरकार को बधाई देने आया हूं. आज हम यहां जो देख रहे हैं, वो नीतीश कुमार जी के बहुत बड़े अनुभव और डबल इंजन सरकार के सार्थक प्रयासों का नतीजा है. मैं बिहार के लोगों को बधाई देता हूं…मैं नीतीश जी, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा जी और आज शपथ लेने वाली नई कैबिनेट को बधाई देता हूं…”
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button