केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद पायलट राजवीर सिंह को अंतिम विदाई, पत्नी दीपिका की आंखों नम

केदारनाथ के गौरीकुंड में रविवार सुबह हुए हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए 37 साल के रिटायर्ड पायलट राजवीर सिंह चौहान का पार्थिव देह आज सुबह जयपुर पहुंचा. जयपुर के चांदपोल स्थित मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया. लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान ने अपने पति लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) को नम आंखों से अलविदा कहा.
#WATCH जयपुर, राजस्थान: लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान ने अपने पति लेफ्टिनेंट कर्नल राजवीर सिंह चौहान (सेवानिवृत्त) को नम आंखों से अलविदा कहा।
राजवीर सिंह चौहान 15 जून को उत्तराखंड के केदारनाथ में दुर्घटनाग्रस्त हुए हेलीकॉप्टर के पायलट थे। pic.twitter.com/bykgWqinWi
— NewsMobile Samachar (@NewsMobileHindi) June 17, 2025
बता दें कि राजवीर सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से रिटायर हुए थे और चार माह पहले ही जुड़वां बच्चों के पिता बने थे. उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपिका चौहान भी भारतीय सेना में अधिकारी हैं और इस अंतिम यात्रा में वर्दी में शामिल हुईं.
राजवीर सिंह चौहान ने भारतीय सेना में लगभग 15 वर्ष तक सेवा दी थी. शुरू में आर्टिलरी रेजिमेंट में रहने वाले राजवीर बाद में सेना की एविशन विंग से जुड़ गए. Pathankot में तैनात रहते हुए उन्होंने कई जोखिमभरे मिशनों में हिस्सा लिया. सितंबर 2024 में उन्होंने सेवानिवृत्ति लेकर निजी क्षेत्र की हेलीकॉप्टर कंपनी आर्यन एविएशन में पायलट का पद संभाला था. उनकी पत्नी Lt. Col. दीपिका चौहान भी भारतीय सेना में पायलट हैं. चार माह पहले ही इन्हें जुड़वां बच्चे हुए थे. राजवीर की मौत की खबर से पूरे इलाके में मातम छा गया है.





