भारत

लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ी, एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उन्हें पहले दिल्ली एम्स ले जाने की योजना थी, लेकिन स्वास्थ्य अधिक खराब होने के कारण फिलहाल पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक, उनका ब्लड प्रेशर बेहद लो हो गया था और शुगर का स्तर 400 से ऊपर पहुंच गया था। इसके चलते उन्हें फ्लाइट से दिल्ली ले जाना संभव नहीं था। अब उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाने की तैयारी की जा रही है।

सूत्रों के अनुसार, लालू यादव की किडनी सिर्फ 25% काम कर रही है, जिससे उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों की एक टीम उनके ब्लड प्रेशर और शुगर को कंट्रोल करने में जुटी है। हालत में सुधार होने के बाद ही उन्हें दिल्ली एम्स ले जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि देर शाम तक उन्हें एयर एंबुलेंस के जरिए दिल्ली लाने की योजना बनाई जा रही है।

लालू प्रसाद यादव पिछले कुछ वर्षों से गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। 2022 में उनकी बेटी रोहिणी आचार्य ने उन्हें अपनी एक किडनी दान की थी, जिसके बाद सिंगापुर में उनका सफल ट्रांसप्लांट हुआ था। इसके अलावा, सितंबर 2023 में मुंबई में उनकी एंजियोप्लास्टी भी कराई गई थी।

फिलहाल, पूरे परिवार और आरजेडी कार्यकर्ताओं की नजरें उनके स्वास्थ्य पर टिकी हुई हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, जल्द ही उन्हें दिल्ली एम्स ले जाने का फैसला लिया जाएगा।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button