ताज़ा खबरेंभारत

Kolkata Earthquake: कोलकाता में महसूस किए गए भूकंप के झटके

पश्चिम बंगाल की सुबह भूकंप के झटको से हुई. 21 नवंबर यानि आज भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को दहला दिया. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह बांग्लादेश में टुंगी से करीब 27 किलोमीटर पूर्व भूकंप आया, जिसके कंपन बंगाल तक महसूस किए गए. यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप के बाद कई क्षेत्रों से हल्के झटकों की सूचनाएं भी सामने आई हैं. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.5 थी. जो कि सुबह 10:08:26 (स्थानीय समय) पर आया. 10 किलोमीटर की गहराई पर आया यह भूकंप सतह पर ज्यादा असर डाल सकता है.

बंगाल के मालदा, नादिया, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर और हुगली सहित कई जिलों में भी कंपन दर्ज किए गए. झटके सिर्फ पश्चिम बंगाल तक सीमित नहीं रहे, बल्कि त्रिपुरा के कई हिस्सों में भी भूकंप महसूस किया गया. बताया जा रहा है कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आए भूकंप के बाद यह कंपन पूर्वोत्तर और कोलकाता तक पहुंचे.

क्यों आते हैं भूकंप?

भूकंप क्यों आते हैं, यह समझने के लिए सबसे पहले धरती की संरचना को जानना जरूरी है. पृथ्वी की बाहरी परत, जिसमें क्रस्ट और ऊपरी मेंटल शामिल हैं, कुल 15 बड़ी और छोटी टेक्टॉनिक प्लेटों से मिलकर बनी है. ये प्लेटें स्थिर नहीं रहतीं, बल्कि बेहद धीमी गति से लगातार हिलती-डुलती रहती हैं. जब ये प्लेटें एक-दूसरे के पास आती हैं और आपस में टकराते या रगड़ खाती हैं, तो ऊर्जा का अत्यधिक दबाव बनता है और भूकंप का रूप ले लेता है.

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button