विदेश

जानें क्या है ‘अनकंडीशनल सरेंडर’, ट्रंप ने ईरान को दी अनकंडीशनल सरेंडर की धमकी

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि हमें अच्छे से पता है कि ईरान के सुप्रीम लीडर कहां छिपे हुए हैं. ट्रंप ने खामेनेई को धमकी देते हुए कहा कि वो हमारे लिए एक बहुत ही आसान टारगेट हैं.

 

इजरायल और ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दे दी है. ट्रंप ने कहा, अमेरिका जानता है कि ईरान के सर्वोच्च नेता कहां छिपे हैं, लेकिन ‘फिलहाल’ उन्हें नहीं मारेंगे, लेकिन हम नहीं चाहते कि मिसाइलें नागरिकों या अमेरिकी सैनिकों पर दागी जाएँ. हमारा धैर्य खत्म होता जा रहा है. ‘बिना शर्त आत्मसमर्पण’ कर दें.

‘अनकंडीशनल सरेंडर’ क्या है?
बिना शर्त आत्मसमर्पण यानी ‘Unconditional Surrender’ वह स्थिति होती है जिसमें हारने वाली ताकत को किसी भी प्रकार की शर्त रखने का अधिकार नहीं होता. उसे विजेता की सभी शर्तें माननी पड़ती हैं, चाहे वो सैन्य विघटन हो, राजनीतिक नियंत्रण या राष्ट्र प्रमुख की गिरफ्तारी, कुछ भी हो सकता है. 

इस नीति का सबसे चर्चित उदाहरण द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सामने आया, जब अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति फ्रैंकलिन डी. रूज़वेल्ट ने 1943 में कासाब्लांका सम्मेलन के दौरान ऐलान किया था कि ‘हम जर्मनी, जापान और इटली से केवल बिना शर्त आत्मसमर्पण ही स्वीकार करेंगे.’
Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button