कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, बेटी सरायाह के बाद घर आएगा नन्हा मेहमान - News Mobile
मनोरंजन

कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा संग दूसरी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट, बेटी सरायाह के बाद घर आएगा नन्हा मेहमान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक प्यारी तस्वीर शेयर कर यह खुशखबरी फैंस के साथ साझा की। पोस्ट में दोनों के हाथों के ऊपर एक छोटी सी सफेद बेबी सॉक रखी नजर आ रही है।

कपल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “एक बार फिर सबसे बड़े तोहफे से हमें आशीर्वाद मिला है। हमारे दिल प्यार और आभार से भरे हुए हैं।” खबर सामने आते ही फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स ने कमेंट्स के जरिए दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया। करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, भूमि पेडनेकर और आलिया भट्ट समेत कई सितारों ने कपल को शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की पहले से एक बेटी है। दोनों ने 15 जुलाई 2025 को अपनी पहली संतान, बेटी सारायाह मल्होत्रा, का स्वागत किया था। कपल ने फरवरी 2025 में प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। उस समय भी उन्होंने हाथों में छोटी बेबी सॉक्स वाली तस्वीर पोस्ट कर फैंस को खुशखबरी दी थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)


काम के मोर्चे पर कियारा और सिद्धार्थ

वर्कफ्रंट की बात करें तो कियारा आडवाणी हाल ही में ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ में नजर आई थीं। यश स्टारर इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म को लेकर काफी चर्चा थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे खास सफलता नहीं मिली और इसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फिल्म में नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।

वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में ‘द ववान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में तमन्ना भाटिया के साथ नजर आए थे। फिल्म ने पहले हफ्ते में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में नई फिल्मों की रिलीज के बाद इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने भारत में करीब 55.02 करोड़ रुपये और दुनियाभर में करीब 69.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button