मनोरंजन

कपिल शर्मा का जबरदस्त वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन, एयरपोर्ट लुक देखकर हैरान हुए फैंस

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नजर आए। इस दौरान उन्होंने ग्रे ट्रैक सूट और ब्लैक सनग्लासेस पहने हुए थे, लेकिन लोगों की नजरें उनके बदले हुए लुक पर टिक गईं। कपिल पहले से कहीं ज्यादा स्लिम नजर आ रहे थे और उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बताया जा रहा है कि कपिल ने अब तक का सबसे बड़ा वेट लॉस किया है, जिससे वो पहले से ज्यादा फिट और रिलैक्स दिखाई दे रहे हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी। कई लोगों ने उनके इस नए लुक की तारीफ करते हुए उन्हें ‘स्मार्ट’ कहा, वहीं कुछ ने अंदाजा लगाया कि कहीं यह करण जौहर से प्रेरित ट्रांसफॉर्मेशन तो नहीं है।

एक यूजर ने लिखा, “अब तो हर कोई पतला हो रहा है, हमें भी तरीका बताओ।” वहीं, कुछ फैंस ने चिंता भी जताई और सवाल किया कि कहीं कपिल का अचानक वजन घटना किसी डाइट या इंजेक्शन का साइड इफेक्ट तो नहीं है। यहां तक कि कुछ लोगों ने कोविड वैक्सीन से इसे जोड़ने की भी कोशिश की।

हाल ही में करण जौहर ने भी जबरदस्त वेट लॉस किया था और उनका ट्रांसफॉर्मेशन भी खूब चर्चा में रहा। अब कपिल शर्मा के नए लुक को देखकर लोग कह रहे हैं कि शायद वो भी उसी राह पर चल पड़े हैं। हालांकि कपिल ने इस बदलाव को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इतना तय है कि उनके इस बदले हुए अंदाज ने फैंस को चौंका जरूर दिया है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button