भारतमौसम

कानपुर में बारिश के बीच कच्चा मकान गिरा, 3 बहनों समेत 4 की मौत

Kanpur House Collapse: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिरनी गांव में एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। हादसे के समय परिवार के पांच लोग घर के अंदर मौजूद थे।

मलबे में दबने से 45 वर्षीय मुकेश और उनकी तीन बेटियों की मौत हो गई। मृत बेटियों की उम्र 16, 12 और 7 साल बताई गई है। वहीं, 19 वर्षीय बेटी काजल गंभीर रूप से घायल हुई है और उसका इलाज कानपुर के हैलट अस्पताल में चल रहा है।

लगातार बारिश से कमजोर हुआ था मकान

हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मकान कमजोर हो गया था। अचानक मकान गिरने से परिवार के लोग मलबे में दब गए।

मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और खुद राहत-बचाव शुरू किया। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद सभी लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया और पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। घायल काजल को बेहतर इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया।

परिवार के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया कि मकान गिरने के बाद परिवार ने पुलिस को फोन किया था, लेकिन शुरुआत में मदद नहीं मिली। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

CM योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अधिकारियों को घायल काजल का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद देने के निर्देश दिए हैं।

प्रशासन की ओर से हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button