ताज़ा खबरेंभारतमनोरंजन

कंगना रनौत ने भोग बनाने के वीडियो पर मज़ाक उड़ाने वाले यूज़र को दिया करारा जवाब, बोलीं- ‘तुम सिर्फ खाने पर ध्यान दो’

बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बयानों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर मनाली स्थित अपने घर से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह भोग बनाती नजर आ रही थीं। इस वीडियो को लेकर एक सोशल मीडिया यूज़र ने उनकी क्लास लगा दी, जिसके बाद कंगना ने भी उसे तीखा जवाब दिया है।

वीडियो पर यूज़र ने उठाए थे सवाल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक यूज़र ने कंगना के भोग बनाने के वीडियो पर कमेंट किया था। यूज़र ने लिखा, “गैस तो जला लो टंगना ड्रामेबाज़ और कढ़ाई देखो कितना काला है.” यूज़र का कहना था कि कंगना बिना गैस जलाए बर्तन पर खाना बना रही हैं और बर्तन भी काला पड़ा हुआ है।

कंगना रनौत ने दी तीखी प्रतिक्रिया

यूज़र के इस तंज पर कंगना रनौत चुप नहीं बैठतीं और उन्होंने तुरंत कमेंट सेक्शन में पलटवार किया। अभिनेत्री ने जवाब देते हुए लिखा, “ये हलवा नहीं भोग है, कई सामग्रियां अलग से तैयार की जाती हैं और फिर इस चरण में सभी को मिलाया जाता है, सेट करने के बाद टुकड़ों में काटा जाता है।” इसके आगे कंगना ने लिखा, “उन लोगों से खाना बनाने के कौशल की उम्मीद नहीं की जा सकती जो माता-पिता और इस ग्रह पर बोझ हैं, तुम सिर्फ खाने पर ध्यान दो, खाना बनाने की चिंता मत करो।”

बाबा रामदेव के साथ विवाद और सुलह

कंगना रनौत का विवादों से पुराना नाता रहा है। पिछले दिनों उन्होंने कुछ महिलाओं को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी, जिस पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने उनकी आलोचना की थी। हालांकि, रक्षाबंधन के मौके पर दोनों के बीच का यह सार्वजनिक विवाद खत्म हो गया। कंगना ने सोशल मीडिया पर रामदेव का एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वे गिले-शिकवे मिटाने की बात कह रहे थे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा था कि त्योहार का दिन भूलचूक माफ करने का होता है और उन्होंने रामदेव की मिठाई व बड़े भाई का प्रेम स्वीकार किया।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button