जेडी वेंस का भारत दौरा, पीएम मोदी से होगी अहम मुलाकात

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर रविवार को नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस और तीनों बच्चे भी मौजूद हैं। इस राजनयिक यात्रा की शुरुआत वेंस के नई दिल्ली के पालम हवाई अड्डे पहुंचने के साथ हुई, जहां केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उनका स्वागत किया। जहां वेंस को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
MEA Spopkesperson Randhir Jaiswal tweets, “A very warm welcome to Vice President JD Vance,Second Lady of the US Usha Vance, & the US delegation to India, received by Minister of Railways and I&B Ashwini Vaishnaw at the airport. The Official Visit (21–24 Apr) spanning Delhi,… pic.twitter.com/xQIj3HgpVb
— ANI (@ANI) April 21, 2025
भारत आगमन के बाद वेंस परिवार ने दिल्ली के प्रसिद्ध अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। मंदिर की भव्य कला, सांस्कृतिक नक्काशी और आध्यात्मिक वातावरण ने उपराष्ट्रपति वेंस को बेहद प्रभावित किया। वेंस के बच्चों ने भी मंदिर परिसर में गहरी रुचि दिखाई और भारत की सांस्कृतिक विरासत का अनुभव किया। प्रवक्ता ने बताया कि पूरे परिवार ने यहां बिताए समय का भरपूर आनंद लिया और भारतीय परंपरा को नजदीक से महसूस किया।
Delhi: Vice President of the United States, JD Vance, Second Lady Usha Vance, along with their children, visited Akshardham Temple.
(Source: Akshardham Temple) pic.twitter.com/eQrvqWpol5
— ANI (@ANI) April 21, 2025
मंदिर की प्रवक्ता राधिका शुक्ला ने बताया, “उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया ताकि यह यात्रा उनके लिए यादगार बनी रहे। वेंस ने मंदिर की कलाकृतियों, यहां दिए गए आध्यात्मिक संदेशों और सांस्कृतिक सौंदर्य की सराहना की।”
#WATCH | Delhi: On US Vice President JD Vance’s visit to Akshardham Temple, Radhika Shukla, Akshardham Temple Spokesperson says, “The whole family was here for around 55 minutes. Their experience of 1 hour inside was unforgettable. After the welcome, they started with the… pic.twitter.com/Or23Eby9Fg
— ANI (@ANI) April 21, 2025
उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जब अपने परिवार के साथ भारत पहुंचे तो उनके कपड़ो ने सबका मन मोह लिया। वेंस ने लाल टाई के साथ गहरा नीला सूट पहना हुआ था, जबकि उनकी पत्नी उषा वेंस सफेद ओवरकोट और लाल रंग की ड्रेस में बहुत सुंदर लग रही थीं। लेकिन सबका ध्यान बच्चों ने खींचा! भारतीय परंपरा को अपनाते हुए, इवान और विवेक ने नीले और पीले रंग के कुर्ता-पायजामा पहने थे, जो उनके स्पोर्टी जूतों से मेल खा रहे थे। छोटी मैरिबेल ने नीली कढ़ाई वाली अनारकली जैकेट और सूट पहन रखा था, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही थी, जैसा कि तस्वीर में देखा जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार शाम को अपने आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर उपराष्ट्रपति वेंस की मेजबानी करेंगे। इस अहम बैठक में दोनों देशों के बीच रणनीतिक, आर्थिक और व्यापारिक संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा होगी। बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी मौजूद रहेंगे। वेंस के साथ अमेरिका के रक्षा और विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों समेत एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत आया है।
अपने दौरे के दौरान वेंस 22 अप्रैल को जयपुर में प्रसिद्ध आमेर महल का दौरा करेंगे, जहां उनका पारंपरिक राजस्थानी अंदाज़ में स्वागत किया जाएगा। इस अवसर पर वे जोधपुरी साफा पहनेंगे और स्थानीय लोक नृत्य, कठपुतली शो, पारंपरिक पोशाकों और व्यंजनों का आनंद लेंगे। महल आम जनता के लिए बंद रहेगा और 12 प्रशिक्षित गाइड विशेष रूप से उनकी सेवा में रहेंगे।
22 अप्रैल को ही वेंस की राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से मुलाकात निर्धारित है। 23 अप्रैल को वे आगरा जाकर ताजमहल का दीदार करेंगे, जिसके बाद वे जयपुर लौटकर सिटी पैलेस का भ्रमण करेंगे।
21 से 24 अप्रैल तक चलने वाली इस उच्च स्तरीय यात्रा से भारत-अमेरिका संबंधों में एक नई ऊर्जा और गहराई आने की उम्मीद की जा रही है, विशेष रूप से रणनीतिक, आर्थिक और रक्षा सहयोग के क्षेत्रों में।





