इजरायल-ईरान युद्ध: भारत ने ईरान में रह रहे नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, तेहरान छोड़ने की अपील की

ईरान और इजरायल के बीच जंग मंगलवार को पांचवें दिन में प्रवेश कर गई, दोनों पक्षों ने अपने हमले और तेज कर दिए. इजरायली हवाई हमलों में ईरान में कम से कम 224 लोग मारे गए हैं. इस तनाव के बीच भारत ने ईरान की राजधानी तेहरान में रहे रहे अपने नागरिकों को तेहरान से निकल जाने के लिए कहा है.
तेहरान में रह रहे भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों से सुरक्षित जगह स्थानांतरित होने के लिए कहा गया है. साथ ही भारतीयों से दूतावास से संपर्क करने का आग्रह किया गया है.
तेहरान में भारतीय दूतावास ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन भी स्थापित की है. यह रहे हेल्पलाइन नंबर- +989010144557; +989128109115; +989128109109
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार की रात को ग्रुप ऑफ सेवन (G7) के शिखर सम्मेलन के खत्म होने से एक दिन पहले ही रवाना हो गए. उन्होंने इजरायल-ईरान संघर्ष में अमेरिका की अधिक भागीदारी का संकेत दिया है और तेहरान के लोगों को तुरंत तेहरान खाली करने की चेतावनी दी है.
G7 ने एक संयुक्त बयान जारी कर मिडिल ईस्ट में “शत्रुता कम करने” का आह्वान किया है. यह रहा पूरा बयान:
हम, G7 के नेता, मिडिल ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं. इस संदर्भ में, हम पुष्टि करते हैं कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का अधिकार है. हम इजराइल की सुरक्षा के लिए अपना समर्थन दोहराते हैं. हम नागरिकों की सुरक्षा के महत्व की भी पुष्टि करते हैं. ईरान क्षेत्रीय अस्थिरता और आतंक का प्रमुख स्रोत है. हम लगातार स्पष्ट रहे हैं कि ईरान के पास कभी भी परमाणु हथियार नहीं हो सकता. हम आग्रह करते हैं कि ईरानी संकट के समाधान से मिडिल ईस्ट में शत्रुता में व्यापक कमी आएगी, जिसमें गाजा में युद्धविराम भी शामिल है. हम अंतर्राष्ट्रीय ऊर्जा बाजारों पर पड़ने वाले प्रभाव के प्रति सतर्क रहेंगे और बाजार की स्थिरता की रक्षा के लिए समान विचारधारा वाले पार्टनर्स सहित आपस में कॉर्डिनेशन के लिए तैयार रहेंगे.
If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here





