ताज़ा खबरें

IRCTC की साइट ठप, ऑनलाइन टिकट बुक नहीं हो पाने से यात्री परेशान

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन की वेबसाइट और ऐप पर ई-टिकटिंग सर्विस सोमवार को मेंटिनेंस एक्टिविटी के कारण करीब एक घंटे तक के लिए ठप रही. जिसके चलते लोगों को टिकिट बुक करने में काफी परेशानी हुई.

दरअसल आज आईआरसीटीसी की साइट पर जाने पर लोगों को पॉप-अप देखने को मिला जिसमें “मेंटिनेंस एक्टिविटी के ई-टिकटिंग सेवा अगले एक घंटे के लिए उपलब्ध नहीं रहेगी. कृपया बाद में प्रयास करें. कैंसलेशन/टीडीआर फाइल करने के लिए, कृपया ग्राहक सेवा नंबर 14646, 0755-6610661 और 0755-4090600 पर कॉल करें या etickets@irctc.co.in पर मेल करें” ऐसा देखने को मिला.

 

Tickets बुक ना होने के कारण यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी शिकायत दर्ज कराई. आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर सुबह 10 बजे एसी तत्काल के लिए टिकट बुकिंग होती है. इसके एक घंटे बाद यानि 11 बजे से नॉन एसी की बुकिंग चालू होती है. लेकिन यह वेबसाइट 9.58 से ही बंद है. यूजर्स इस बात से नाखुश थे कि पीक टाइम पर वेबसाइट मेंटनेंस को कोई औचित्य नहीं है. कई यूजर्स ने तो साइबर हमले की भी आशंका जताई.

 

हालांकि IRCTC ने अब तक कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

 

बताते चलें कि IRCTC के सर्वर का मेंटनेंस अमूमन रात के वक्त ही होता है लेकिन सुबह तत्काल बुकिंग के समय इस तरह सर्वर का ठप होना लोगों के लिए चंता साथ ही शंका का विषय भी बन गया है. जिसके चलते लोग सोशल मीडिया एप पर सवालों की झड़ी लगा रहे हैं. इसमें खासतौर पर तत्काल टिकट बुकिंग करने वाले लोग शामिल हैं.

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button