IPL2025

आईपीएल 2025: मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स के बीच आज होगा अहम मुकाबला

आईपीएल 2025 का 56वां लीग मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने होंगी। यह मैच प्लेऑफ की दौड़ में अहम भूमिका निभाने वाला है क्योंकि दोनों टीमें फिलहाल अंक तालिका में टॉप चार में बनी हुई हैं। मुंबई तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है। ऐसे में जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीधे नंबर एक की पोजिशन पर पहुंच सकती है।

वानखेड़े स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां कुल 123 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिनमें से 67 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम विजयी रही है। इस सीजन भी यहां हुए पांच में से तीन मैचों में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है। पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह हाई-स्कोरिंग पिच है।

गेंदबाजी के लिहाज से यह मैदान तेज गेंदबाजों को ज्यादा मदद करता है। आंकड़ों के मुताबिक, यहां 71 फीसदी से ज्यादा विकेट पेसर्स ने लिए हैं, जबकि स्पिनर्स को केवल 29 फीसदी विकेट ही मिले हैं।

मुंबई इंडियंस का इस सीजन घरेलू मैदान पर प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। टीम ने यहां खेले गए पांच मैचों में से चार में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला सिर्फ 12 रन से हारी थी। तीन मैचों में टीम ने सफलतापूर्वक लक्ष्य का पीछा किया है, जबकि एक डे गेम में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11ः
रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, तिलक वर्मा, नमन धीर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11ः
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद सिराज, गेराल्ड कोएत्जी, साई किशोर, प्रसिद्ध कृष्णा

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button