IPL 2024खेलताज़ा खबरें

IPL 2024: होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने की जीत से शुरुआत, पंजाब किंग्स को 21 रनों से हराया

IPL 2024: होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने की जीत से शुरुआत, पंजाब किंग्स को 21 रनों से हराया

आईपीएल 2024 के 11वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स को 21 रन से हरा दिया। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में क्विंटन डिकॉक की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाए।

200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की है। धवन और बेयरस्टो के बीच पहले विकेट के लिए 102 रन की साझेदारी हुई। जॉनी बेयरस्टो 29 गेंद में 42 रन बनाकर आउट हुए। प्रभसिमरन ने 7 गेंद में 19 रनों की पारी खेली।

लेकिन मयंक यादव ने जितेश शर्मा को आउट करके मैच में तीसरा विकेट झटका। मयंक ने तीन विकेट लेकर पंजाब को बैकफुट पर धकेल दिया। इसके बाद मोहसिन खान ने शिखर धवन और सैम करन को लगातार गेंदों पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। कप्तान शिखर धवन 50 गेंद में 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे। लियाम लिविंगस्टोन 17 गेंद में 28 रन बनाकर नाबाद लौटे। शंशाक सिंह ने 7 गेंद में 9 रन बनाए।

प्लेइंग इलेवन:-

लखनऊ सुपर जाइंट्स – निकोलस पूरन (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, मयंक यादव, मणिमारन सिद्धार्थ

पंजाब किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, शशांक सिंह, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह

 

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button