Hindi Newsportal

IPL 2020: आईपीएल की पहली टक्कर आज, मुंबई-चेन्नई की टीमें तैयार

Picture Credits- Twitter/IPL
0 650

क्रिकेट फैंस का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होने वाला है, आज से यूएई में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें सीजन का आगाज होगा। सीजन का पहला ही मैच टूर्नामेंट की दो सबसे प्रतिद्वंद्वी टीमों मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेला जाएगा।

आपको बता दे मुंबई और चेन्नई की प्रतिद्वंद्विता आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी प्रतियोगिताओं में से एक होती है। आंकड़ों की अगर बात करें तो मुंबई टीम 28 में से 17 मैचों में जीत के साथ चेन्नई, जिसने 11 मैच जीते हैं, उससे आगे है। वहीं पिछले सीजन में फाइनल समेत मुंबई के खिलाफ पाचों मैचो में से चेन्नई एक भी नहीं जीत सकी थी। वही चेन्नई के खिलाफ मुंबई का जीत प्रतिशत 60.71 का भी है।

देखे किस तरह से तैयार है दोनों टीमें और मैच के कुछ मिनटों के पहले तक भी सभी खिलाड़ी कैसे कर रहे है अभ्यास।

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी: कप्तान धोनी और उनके फैंस के लिए ये मैच बेहद अहम होने वाला है। इस मैच में धोनी ना केवल जुलाई 2019 के बाद पहली बार मैदान पर उतरेंगे, बल्कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ये उनका पहला मैच होगा। मुंबई के खिलाफ माही का रिकॉर्ड शानदार है

Finally it’s time to #StartTheWhistles!

चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस इस तरह है उत्साहित

कुछ इस तरह की है CSK ने तैयारी

मुंबई इंडियंस – गत चैंपियन मुंबई इंडियंस भी आज पूरे जोश के साथ तैयार है। दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में जहां मुंबई की टीम अपने रिकॉर्ड को सुधारना चाहेगी, वहीं लंबे अंतराल के बाद मैदान पर वापसी कर रहे धोनी सीएसके को जीत के साथ लीग में आगे बढ़ाना चाहेंगे।

देखें मुंबई इंडियंस की तैयारी

Click here for Latest News updates and viral videos on our AI-powered smart news

For viral videos and Latest trends subscribe to NewsMobile YouTube Channel and Follow us on Instagram