इंफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा की सोशल मीडिया पर वापसी, तस्वीर में छिपा भावुक संदेश

‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ विवाद के बाद सोशल मीडिया से दूरी बनाने वाली इंफ्लुएंसर और अभिनेत्री अपूर्वा मुखीजा ने अब एक बार फिर इंस्टाग्राम पर वापसी की है। लंबे समय के बाद उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें न सिर्फ उनकी मुस्कान बल्कि एक गहरा संदेश भी छिपा है।
अपूर्वा ने अपनी हालिया इंस्टाग्राम पोस्ट में खुद को एक हिल स्टेशन पर बारिश के मौसम में छाते के साथ दिखाया है। नीली जैकेट और ग्रे स्कर्ट पहने, वह कैमरे से दूर मुंह करके मुस्कुराती नजर आ रही हैं। इस सादगी भरी तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “यहां तक कि अंधेरे आसमान में भी हमेशा रोशनी होती है”, साथ में एक लाल दिल का इमोजी भी जोड़ा। उनके इस कैप्शन को उनके फॉलोअर्स ने एक “हिडन मैसेज” के रूप में देखा, जिसे ट्रोलर्स के लिए एक शांत लेकिन मजबूत जवाब माना जा रहा है।
View this post on Instagram
अपूर्वा की इस वापसी को उनके फैंस ने हाथोंहाथ लिया है। एक यूजर ने लिखा, “वाइब्स कमाल की हैं, यह सबसे प्यारी वापसी है।” वहीं, दूसरे ने कहा, “आखिरकार वापस आ गईं!” सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।
गौरतलब है कि ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के एक एपिसोड के बाद उपजे विवाद के चलते अपूर्वा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। इसके चलते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सभी पोस्ट हटा दिए थे। हाल ही में उन्होंने यूट्यूब पर एक वीडियो जारी कर माफी मांगी थी और वादा किया था कि भविष्य में ऐसी गलती नहीं दोहराई जाएगी।
अपूर्वा ने उस वीडियो में यह भी खुलासा किया था कि उन्हें ट्रोलिंग के दौरान जान से मारने की धमकियां और अभद्र मैसेज मिले थे। उन्होंने ऐसे कुछ स्क्रीनशॉट्स भी शेयर किए थे, जिससे उनकी मानसिक स्थिति का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।





