Asian Champions Trophy: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने दक्षिण कोरिया को 8-0 से रौंदा, लीग चरण में लगातार पांचवीं जीत

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दक्षिण कोरिया को 8-0 से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ भारतीय टीम ने लीग चरण में अपनी लगातार पांचवीं जीत दर्ज की और अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया।
शानदार आक्रामक खेल और सात अलग खिलाड़ियों का दबदबा
भारत ने मुकाबले में शानदार और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। मैच के दौरान भारत के सात अलग-अलग खिलाड़ियों ने गोल दागे।दिलप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए।
इसके अलावा जुगराज सिंह, कप्तान हरमनप्रीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा, सुखजीत सिंह, संजय राणा और अंगद बीर सिंह ने एक-एक गोल किया।
मैच की शुरुआत से ही भारत का शिकंजा
भारत ने मैच की आक्रामक शुरुआत की और पहले क्वार्टर के बीच में ही दिलप्रीत के रिवर्स हिट के जरिए बढ़त बना ली। कुछ ही मिनटों बाद जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत की बढ़त को दोगुना कर दिया।
कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक शक्तिशाली ड्रैग-फ्लिक के जरिए भारत का तीसरा गोल दागा। दूसरा क्वार्टर गोलरहित रहने के बाद, भारत ने तीसरे क्वार्टर में फिर से अपने हमले तेज कर दिए।
सेमीफाइनल में एक बार फिर आमने-सामने होंगे भारत और दक्षिण कोरिया






Hi therre everyone, it’s mmy first pay a visit at this site, and article is actually fruitful
for me, keewp upp posting these articles or reviews.
xnxx