IND v SA: विशाखापट्टनम में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच निर्णायक मुकाबला आज

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज़ इस समय 1-1 की बराबरी पर है। रांची में पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि रायपुर में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की। वहीं आज दोनों ही टीमें मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी.
दोनों टीमों की बैटिंग शानदार फॉर्म में है और दोनों मैचों में खूब रन बने हैं। मैदान की पिच और हालात बैटर्स के लिए अनुकूल रहे हैं, इसलिए गेंदबाज़ों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। विशाखापट्टनम में भी हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है, क्योंकि मैदान का आकार छोटा है और पहले भी यहां बड़े स्कोर देखने को मिले हैं।
टॉस का महत्व बहुत बढ़ जाता है. जैसा कि हम जानते हैं कि यह मुकाबला डे-नाइट मैच है. ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करने में बहुत दिक्कतों का सामना करन पड़ रहा है. ऐसे में भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना चाहेगी. हालांकि भारत पर ग्रहण लगा हुआ है क्योंकि पिछले करीब दो दर्जन मुकाबलों से भारत ने एक बार भी टॉस नहीं जीता है.
भारत की संभावित प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI:
क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ऑटनील बार्टमैन।




