BRICS समिट के कारण भारत-अफगानिस्तान टी20 मैच पर संकट? दिल्ली पुलिस की अपील पर DDCA का बड़ा बयान

ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 13 सितंबर को होने वाले भारत और अफगानिस्तान के पहले टी20 मैच को रीशेड्यूल (तारीख बदलने) करने का अनुरोध किया है। हालांकि, दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने साफ कर दिया है कि मैच तय शेड्यूल के मुताबिक ही खेला जाएगा।
India–Afghanistan 1st T20I on 13 September at Arun Jaitley Stadium will go ahead as scheduled.
Following a meeting with Delhi Traffic Police, DDCA has been assured of all necessary support and arrangements.
No postponement.🏏🇮🇳🇦🇫
— DDCA (@delhi_cricket) September 10, 2026
ट्रैफिक पुलिस ने क्यों की मैच टालने की मांग?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने 9 सितंबर को DDCA सचिव को एक पत्र भेजा था। पत्र में कहा गया कि 12 और 13 सितंबर को राजधानी में विदेशी मेहमानों, गणमान्य व्यक्तियों और VVIPs का आगमन होगा, जिससे भारी ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था संभालनी होगी।
अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले इस मैच में 25,000 से 35,000 दर्शकों के आने की उम्मीद है। ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि मैच के दौरान डीएलयू मार्ग, बीएसजे मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट और राजघाट के आसपास भारी भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ जाएगा। ऐसे में एक साथ वीवीआईपी मूवमेंट और बड़ा मैच कराना पुलिस बल के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण होगा।
DDCA ने क्या कहा?
DDCA के सचिव अशोक शर्मा ने स्पष्ट किया कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से पत्र मिला है, लेकिन मैच को रीशेड्यूल करने का अधिकार DDCA के पास नहीं है। अंतिम फैसला बीसीसीआई (BCCI) और गृह मंत्रालय को लेना है। फिलहाल, पहला टी20 मुकाबला 13 सितंबर को तय कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किया जाएगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली में तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है, जिसका पहला मैच 13 सितंबर को और बाकी मुकाबले 15 तथा 17 सितंबर को निर्धारित हैं।






No matter iif some onne searches foor hiss essential thing,
thus he/she nweds tto bee available thjat inn detail, thu that thiing iss aintained ove here.
xnxx