खेलताज़ा खबरें

IND vs SA: लंबे वक्त बाद भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला

IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुकाबला शनिवार को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. खुशी की बात यह है कि करीब 2 साल बाद भारत ने टॉस जीता और इस फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

भारत ने इस फाइनल मुकाबले में एक बदलाव किया है. कप्तान केएल राहुल ने टॉस के दौरान बताया कि टीम में तिलक वर्मा की वापसी हुई है वहीं वॉशिंगटन सुंदर को बाहर कर दिया गया है.

बता दें कि टॉस का महत्व बहुत बढ़ जाता है. जैसा कि हम जानते हैं कि यह मुकाबला डे-नाइट मैच है. ऐसे में दूसरी पारी में गेंदबाजी करने में बहुत दिक्कतों का सामना करन पड़ रहा है. ऐसे में भारत टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. गौरतलब है कि सीरीज़ इस समय 1-1 की बराबरी पर है. रांची में पहला मैच भारत ने जीता था, जबकि रायपुर में दक्षिण अफ्रीका ने वापसी की. वहीं आज दोनों ही टीमें मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेंगी.

दोनों टीमों की बैटिंग शानदार फॉर्म में है और दोनों मैचों में खूब रन बने हैं. मैदान की पिच और हालात बैटर्स के लिए अनुकूल रहे हैं, इसलिए गेंदबाज़ों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा. विशाखापट्टनम में भी हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद है, क्योंकि मैदान का आकार छोटा है और पहले भी यहां बड़े स्कोर देखने को मिले हैं.

भारत की संभावित प्लेइंग XI:
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, रुतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा

दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग XI:
क्विंटन डिकॉक, एडेन मार्क्रम, टेम्बा बावुमा, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, ऑटनील बार्टमैन

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button