IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, गिल और अय्यर को मिली कप्तानी

कब और कहां खेले जाएंगे वनडे मैच?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी। पहला मुकाबला ऑकलैंड में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा और तीसरा मैच वेलिंगटन और हैमिल्टन में होगा। सीरीज के आखिरी दो मुकाबले 13 और 15 नवंबर को माउंट माउंगानुई में खेले जाएंगे।
रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे टीम में शामिल
वनडे टीम में अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह मिली है। इनके अलावा केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव भी टीम का हिस्सा हैं।
शुरुआती तीन वनडे के लिए अंशुल कंबोज, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़ और नमन धीर को भी चुना गया है। वहीं, आखिरी दो मैचों के लिए तिलक वर्मा, औकिब नबी, यश ठाकुर और विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को टीम में शामिल किया गया है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा का शुरुआती तीन वनडे के लिए चयन फिटनेस की मंजूरी पर निर्भर करेगा। जसप्रीत बुमराह को वनडे टीम में जगह नहीं मिली है, जबकि रवींद्र जडेजा को भी वनडे सीरीज से बाहर रखा गया है।
टेस्ट टीम में बुमराह की वापसी
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल कप्तान और केएल राहुल उपकप्तान होंगे। टीम में यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल को शामिल किया गया है।
तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप और अंशुल कंबोज संभालेंगे। वहीं, रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी और कुलदीप यादव को भी टीम में जगह मिली है। ऋषभ पंत का खेलना फिटनेस मंजूरी पर निर्भर करेगा। भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होगी। दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा।
