खेलताज़ा खबरें

IND vs NZ 2nd ODI: बारिश के कारण रुका भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मैच

IND vs NZ 2nd ODI: बारिश के कारण रुका भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का दूसरा मैच

 

आज यानी रविवार को भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हैमिल्टन के मैदान खेला जा रहा है। मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 22 रन बनाए हैं। खेल रुकने तक भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 4.5 ओवर में 22 रन बना लिए थे। शुभमन गिल 21 गेंद में 19 रन और कप्तान शिखर धवन आठ गेंद में दो रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। इसके बाद से बारिश की वजह से मैच रुका हुआ है। अगले दो घंटे तक मौसम साफ होने के कोई आसान नहीं हैं।

बता दें कि टीम इंडिया यह मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी करना चाहेगी। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की कोशिश करेगी।

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button