खेल

IND vs AUS: चौथे टी20 में आज होगी ‘करो या मरो’ की जंग, सीरीज में बढ़त के लिए भिड़ेंगी दोनों टीमें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का चौथा मुकाबला आज खेला जाएगा. यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद अहम होने वाला है, क्योंकि फिलहाल सीरीज 1-1 की बराबरी पर है. ऐसे में जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीरीज नहीं हारेगी. वहीं, हारने वाली टीम के पास वापसी का आखिरी मौका भी खो जाएगा. यही वजह है कि कैरारा ओवल में होने वाला यह मैच रोमांच से भरपूर रहने की उम्मीद है.

शुभमन गिल पर रहेंगी निगाहें

टीम इंडिया के ओपनर शुभमन गिल इस समय खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी. टीम मैनेजमेंट और फैंस को उम्मीद है कि गिल इस मुकाबले में बड़ा स्कोर कर अपनी लय वापस पा लेंगे.

हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारत का पलड़ा भारी

अगर दोनों टीमों के बीच टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत का दबदबा साफ नजर आता है. अब तक दोनों देशों के बीच कुल 35 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने 21 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 बार जीत दर्ज की है. दो मुकाबले बेनतीजा रहे थे. आंकड़े बताते हैं कि टीम इंडिया का रिकॉर्ड कंगारू टीम पर भारी है.

मैच का समय और स्थान

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टी20 मुकाबला 6 नवंबर 2025 (गुरुवार) को खेला जाएगा. यह मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा. मैच की शुरुआत दोपहर 1:45 बजे (भारतीय समयानुसार) से होगी.

जैसे-जैसे सीरीज अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच रही है, फैंस को आज एक कांटे की टक्कर की उम्मीद है. अब देखना होगा कि क्या टीम इंडिया बढ़त बनाकर सीरीज अपने नाम करने की दिशा में कदम बढ़ाएगी या ऑस्ट्रेलिया पलटवार करते हुए बाजी मार लेगी.

If you want to fact-check any story, WhatsApp it now on +91 11 7127 9799 or Click Here

 

Show More

न्यूज़ मोबाइल ब्यूरो

"न्यूज़ मोबाइल हिंदी" एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है जो पाठकों को ताज़ा ख़बरें, गहन विश्लेषण और अपडेट सरल हिंदी में उपलब्ध कराता है। यह राजनीति, खेल, तकनीक, मनोरंजन और बिज़नेस जैसे विषयों पर समाचार प्रस्तुत करता है। साथ ही, इसमें फ़ैक्ट चेक (Fact Check) सेक्शन भी है, जिसके ज़रिए झूठी या भ्रामक ख़बरों की सच्चाई सामने लाकर पाठकों को विश्वसनीय और सही जानकारी दी जाती है। इसका मक़सद है—समाचारों के बीच तथ्य और अफ़वाह में स्पष्ट अंतर दिखाना।
Back to top button